नोएडा के सेक्टर-93 ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को आज ध्वस्त कर दिया जायेगा। लेकिन इस ईमारत को ध्वस्त करने से पहले भाजपा और सपा नेताओं के ज़बानी तकरार शुरू हो गयी है. 32 मंजिला इस इमारत को आज ढाई बजे दोपहर में गिराया जाना है.इस मामले में अब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है, उन्होंने इसे सपा के कुकर्मों का प्रतीक बताया है। वहीँ उत्तर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि ये इमारत कैसे खड़ी हुई.
सुपरटेक ट्विन टावर को लेकर बृजेश पाठक ने ट्वीट करते हुए कहा कि नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर सपा के भ्रष्टाचार और उसकी अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज सीएम योगी के शासनकाल में समाजवादी पार्टी के कुकर्मों के प्रतीक सुपरटेक ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण हो रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी है. अखिलेश यादव को इस पर जवाब देना चाहिए कि उनके कार्यकाल के समय भ्रष्टाचारयुक्त यह इमारत कैसे खड़ी हुई? उन्होंने आगे कहा कि इस माले जो भी ज़िम्मेदार होगा, फिर वह चाहे अधिकारी हों या सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
Read also: किसी को इस्तेमाल कर फेकना नहीं चाहिए : नितिन गडकरी
वहीँ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को जवाब देते हुए सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा भ्रष्टाचारियों को चारों तरफ़ भ्रष्टाचार ही दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से करप्शन में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार करने वालों को चारों तरफ़ सिर्फ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता की नज़र में गिर गई हो वो गिरने और गिराने की बात करे तो एक मज़ाक सा लगता है.

