Site icon Buziness Bytes Hindi

Big News: ‘ऑपरेशन लोटस’ के सबूत के दावों पर भाजपा बेचैन

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों के दौर के बीच कल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कई गंभीर आरोप लगाए थे, मनीष सिसोदिया ने कहा था भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी तोड़कर भाजपा में आने का ऑफर दिया था, और बदले में सारे केस ख़त्म करने और दिल्ली में केजरीवाल की जगह देने की बात कही थी. सिसोदिया ने तो यहाँ तक कहा कि उनके पास उस भाजपा नेता की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है. सिसोदिया के इस दावे के बाद भाजपा नेताओं में बेचैनी काफी बढ़ गयी है. भाजपा अब उलटे आरोप लगा रही है कि सिसोदिया को फ़ोन AAP कार्यकर्त्ता ने ही किया था 

AAP के साल रिकॉर्डिंग के दावे का जवाब देते हुए बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी की ओर से इस तरह के दावे इसलिए किये जा रहे हैं ताकि सिसोदिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाया जा सके. कॉल रिकॉर्डिंग के दावे पर भाजपा नेता ने कहा कि वो खुद अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह के फोन करने के लिए कहते हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि सिसोदिया के दावों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है.

Read also: Roorkee News: प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में दबिश

आप प्रवक्ता सौरव भारद्वाज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस का ईजाद भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक में हमने “ऑपरेशन लोटस” देखा. अभी ताज़ा ताज़ा महाराष्ट्र भाजपा के ऑपरेशन लोटस का नया शिकार बना है लेकिन दिल्ली में उनका यह ऑपरेशन नहीं चलने वाला क्योंकि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है और केजरीवाल सबसे कट्टर ईमानदार हैं, उनके पास केजरीवाल के कद का कोई भी नेता नहीं है और यही भाजपा की बेचैनी है.

Exit mobile version