Site icon Buziness Bytes Hindi

BJP News: BJP अध्यक्ष नड्डा की नई टीम बदलेगी सियासी समीकरण? भाजपा ने बिछायी सियासी गोट

bjp

BJP News: इस साल के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल अप्रैल तक लोकसभा चुनाव होगा। इसके पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन में बदलाव शुरू हो चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का गठन कर लिया है। भाजपा में अब तक क्या-क्या बदलाव किए हैं? नड्डा की टीम में किसको जगह मिली है? BJP में हुए बदलाव से कैसे political equation बदलेंगे?

राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले

छह दिन पहले भाजपा ने चार राज्यों के अध्यक्ष बदले। जिसमें कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ पंजाब, बाबूलाल मरांडी को झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के पहले संगठन में खींचतान को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में एनडीए के पुराने सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की वापसी की अटकलों के बीच भाजपा ने डी. पुरंदेश्वरी को अध्यक्ष बनाकर भेजा है। वो टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी हैं।

चार राज्यों के Election in-charge and co-in-charge appointed

इसके अलावा भाजपा ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें राजस्थान की कमान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी है। छत्तीसगढ़ की कमान ओम प्रकाश माथुर के हाथ में है। मध्य प्रदेश को भूपेंद्र यादव संभालेंगे तो तेलंगाना को प्रकाश जावड़ेकर चुनाव प्रभारी बनकर भाजपा को जीत दिलवाएंगे। इसके अलावा राजस्थान छोड़ बाकी तीनों राज्यों में एक-एक सह प्रभारी नियुक्ति किए गए हैं। राजस्थान में दो सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

नड्डा की टीम में नए चेहरों को मिली जगह

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में बदलाव किया है। नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया। जिसमें तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार सहित दस लोगों के नाम शामिल किए हैं। जिन लोगों को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उनमें प्रमुख हैं डॉ. संजय जायसवाल, सुरेश कश्यप, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय, बंदी संजय कुमार, अश्विनी शर्मा, दीपक प्रकाश, सोमावीर राजू, डॉ. सतीश पूनिया और किरोड़ी लाल मीणा। इसके अलावा के. सुभाष कन्नौथ को केरल का state general secretary बनाया है।
इसके अलावा भाजपा हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

18 जुलाई को एनडीए बैठक

भाजपा ने संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने के बाद 18 जुलाई को एनडीए की बैठक बुलाई है। बैठक में एनसीपी (अजित पवार गुट), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता शामिल होंगे। बिहार से लोकतांत्रिक जनता पार्टी के चिराग पासवान और दूसरे दलों के नेता बैठक में शामिल हो सकते हैं। जिनमें VIP, HAM जैसी पार्टियां भी शामिल होंगी। पूर्व सहयोगी रहे तेलुगु देशम और शिरोमणि अकाली दल से बातचीत जारी है। भाजपा इन्हें फिर से जोड़ने की कोशिश में लगी है।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल होगा

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोदी कैबिनेट में फेरबदल होगा। बताया जाता है कि भाजपा अपने नए सहयोगियों के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी में है। इसके अलावा भाजपा के कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में मौका मिलेगा।

जिले स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी

भाजपा के एक नेता ने बताया कि जल्द सभी राज्यों में जिले स्तर पर नई टीमों का गठन किया जाएगा। जिले में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पुराने चेहरों को प्रदेश स्तर की राजनीति में लाने की तैयारी है। संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे लाया जाएगा।

Exit mobile version