इन कारणों से CM Pushkar Singh Dhami खटीमा से चुनाव हारे

पॉलिटिक्सइन कारणों से CM Pushkar Singh Dhami खटीमा से चुनाव हारे

Date:


इन कारणों से CM Pushkar Singh Dhami खटीमा से चुनाव हारे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के खटीमा से चुनाव हार की समीक्षा की जा रही है। जिसमें पार्टी के सभी उन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात की जा रही है। जो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस चुनाव में सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण भाजपा में भितरघात बताया जा रहा है। जिस कारण से भाजपा चुनाव हारी। इसी के साथ यह भी निकलकर आ रहा है कि भाजपा के बडे़ नेताओं के चहेतों का भी इस चुनाव में पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाया। जो कि धामी के चुनाव हार का बड़ा कारण माना जा रहा है। धामी के चुनाव हार के कारणों की भाजपा की ओर से समीक्षा कराई जा रही है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह बात कही।

Read also: Uttarakhand Ministers Portfolio: उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,मुख्यमंत्री धामी ने अपने पास रखे 23 विभाग

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस पर बलवंत ने खटीमा में भाजपा की हार के कारण जानने को मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं चुनाव प्रबंधन समिति के लोगों के साथ बैठक की। बैठक को अत्यंत गोपनीय रखा गया था। इस बैठक में सामने निकलकर आया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भितरघात के कारण ही हारे। भौर्याल से बताया कि खटीमा चुनाव में धामी की हार का कारण भितरघात बड़ा कारण है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...