भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

उत्तर प्रदेशभाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाये...

Date:


भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

  • कहा, न्याय के स्थान पर बर्बरता का सामना करना बेहद कष्टदायक

सशक्त कानून व्यवस्था वह होती है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी न्याय मिल सके। न्याय के स्थान पर बर्बरता का सामना करना बेहद कष्टदायक है। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी पुलिस पर सवाल उठाते हुए यह ट्वीट कर भाजपा की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Read also: एपीईसी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सुधार का संकल्प लिया

दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अकबरपुर कोतवाल बीके मिश्रा एक शख्स पर लाठी बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं गोद में बच्ची को लिए हुए व्यक्ति बार-बार यह गुहार लगा रहा है कि साहब मत मारो बच्ची को लाठी लग जाएगी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने युवक पर व्यक्ति पर लाठी बरसाना जारी रखा और बच्चे को छीनने की कोशिश भी की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा की कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय दिलाने वाली ही सशक्त कानून व्यवस्था होती है। वीडियो में अकबरपुर कोतवाल द्वारा गोद में बच्ची लिए व्यक्ति पर लाठी बरसाने पर आक्रोश जताते हुए वरुण गांधी ने कहा कि न्याय मांगने वालों को इस बर्बरता का सामना करना पड़े तो यह बेहद कष्टदायक है। योगी सरकार के यूपी में सशक्त कानून व्यवस्था के दावे पर सवाल खड़े करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। जहां कानून का भय हो पुलिस का नहीं वही सशक्त कानून व्यवस्था है।

Read also: अखिलेश यादव ने पूछा, योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार?

गौरतलब है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी केशव चैधरी में दरोगा को सस्पेंड करते हुए सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मगर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं इस वीडियो से योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related