BJP Victory: भाजपा विधायक ने बताया जीत का फॉर्मूला, ये निर्णय रहे अहम

विधानसभा चुनावBJP Victory: भाजपा विधायक ने बताया जीत का फॉर्मूला, ये निर्णय रहे...

Date:


BJP Victory: भाजपा विधायक ने बताया जीत का फॉर्मूला, ये निर्णय रहे अहम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Up election 2022) में भाजपा ने 273 सीटों पर विजय हासिल की है। लखनऊ की 9 में से 7 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए है। बख्शी का तालाब विधानसभा से बीजेपी ने अविनाश त्रिवेदी (Avinash Trivedi) का टिकट काटकर योगेश शुक्ला पर भरोसा जताया था। पहली बार चुनाव लड़ रहे योगेश शुक्ला भी भारी मतों से विजयी हुए है।

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव जनता लड़ रही थी। हमारी पार्टी ने अपना विजन बिल्कुल क्लियर रखा है। हमारे पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Read also- Yogi Government: होली से पहले योगी सरकार-2 की ताजपोशी!

भाजपा का विजन क्लियर
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश की जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए पूरा दमखम लगाया है। किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, मध्यम वर्ग के लोगों के लिए हमने तमाम योजनाओं की शुरुआत की है। किसानों और गरीबों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। बिचौलियों का रोल खत्म है।

विकास के मुद्दों पर जीता चुनाव
उन्होंने कहा कि प्रभु राम हमारी आस्था का विषय है। जनता अपना मत अपनी मर्जी के हिसाब से किसको देना है तय करती है। विपक्षी दल बहुत बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, लेकिन नतीजों ने सब को साफ कर दिया। जनता ने विकास के मुद्दों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया।

Read also- UP Election Result 2022: सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड के बीच इन 11 मंत्रियों को मिली हार

बीकेटी के लिए प्रमुख काम
योगेश शुक्ला (Yogesh Shukla) ने कहा बख्शी का तालाब विधानसभा के लिए क्या काम करने हैं यह जनता तय करेगी। उन्होंने बताया कुछ बुनियादी मुद्दे हैं। सड़कों को ठीक कराया जाएगा, बख्शी का तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लड़कियों के लिए एक डिग्री कॉलेज बीकेटी में बहुत आवश्यक है। यह सभी काम जल्द से जल्द शुरू किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related