Uttarakhand BJP भाजपा विधायक को मिली धमकी, ‘गाजर मूली की तरह काट दिए जाओगे’

उत्तराखंडUttarakhand BJP भाजपा विधायक को मिली धमकी, 'गाजर मूली की तरह काट...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। विशन सिंह चुफाल डीडीहाट से विधायक हैं। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अनिल कापड़ी पर धमकी देने का आरोप लगाया है।


सोशल मीडिया पर मिली धमकी

भाजपा विधायक चुफाल ने कहा कि उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। पहले भी इस तरह की जान से मारने की धमकी कापड़ी की ओर से दी गई है। अब फिर से उनको धमकी मिली है। जिसमें कहा गया है कि ‘गाजर-मूली की तरह काट देगे या फिर इतनी अधिक टेंशन देंगे कि हार्ट अटैक आएगा और मौत हो जाएगी’।


अलाकमान से की शिकायत

इस धमकी के बाद से भाजपा विधायक काफी परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और आलाकमान से भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर उनको कुछ होता है या उनके परिवार वालों के साथ कुछ होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अनिल कापड़ी की होगी। भाजपा विधायक को धमकी मिलने की चर्चा राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...