Arvind Giri Death: लखीमपुर से भाजपा विधायक अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेशArvind Giri Death: लखीमपुर से भाजपा विधायक अरविंद गिरि की हार्ट अटैक...

Date:

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक अरविंद गिरि की आज मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि विधायक अरविंद गिरि पूरी तरह से स्वस्थ थे और वो अपने काफिले के साथ लखीमपुर से लखनऊ जा रहे थे। अरविंद गिरि आज मंगलवार की सुबह छह बजे गोला स्थित अपने आवास से लखनऊ के लिए निकले थे। विधायक की गाड़ी अटरिया के पास पहुंची इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

विधायक अरविंद के सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्होंने ड्राइवर को तबियत के बारे में अवगत कराया। ड्राइवर ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और जानकारों को दी। लेकिन जब तक अरविंद गिरि को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। यह सूचना पूरे जिले में सनसनी की तरह फैली तो लोगों का और समर्थकों का हुजूम विधायक निवास पहुंचने लगा। अभी एक दिन पहले गोला की छोटी काशी के कारिडोर बनने को लेकर विधायक अरविंद गिरि बहुत उत्साहित दिखाई दिए थे। इस कार्य के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया था। बताया जा रहा है कि वह छोटी काशी के कारिडोर के सिलसिले में लखनऊ जा रहे थे। लेकिन उससे पहले विधायक का सफर खत्म हो गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद गिरि की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related