भाजपा नेता के बेटे Pulkit Arya का रिजार्ट था नशे और जिस्फरोशी का अड्डा, ऊंचे दाम पर बेची जाती थी शराब

उत्तराखंडभाजपा नेता के बेटे Pulkit Arya का रिजार्ट था नशे और जिस्फरोशी...

Date:

ऋषिकेश। ऋषिकेश में भाजपा नेता का बेटा पुल्कित का वनंत्रा रिजॉर्ट जिस्मफरोशी और नशे के कारोबार का अडडा बना हुआ था। रिजॉर्ट संचालक भाजपा नेता का बेटा पुल्कित आर्य अपनी महिला कर्मचारियों पर भी बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट करता था। वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने कई राज पुलिस और एसआईटी के सामने खोले हैं। ये दोनों दो महीने पहले ही गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर चले गए थे। ईशिता का कहना है कि पुलकित आर्य और अंकित कर्मचारियों से बहुत बदतमीजी से बात करता था।

बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को लाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुल्कित आर्य बहुत गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुल्कित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी।

विवेक ने बताया कि रिजॉर्ट में बिना लाइसेंस शराब स्टॉक की जाती थी। ग्राहकों को ये शराब दोगुने दाम पर बेची जाती थी। ग्राहकों को चरस, स्मैक गांजा सभी सप्लाई किया जाता था। पुलकित आर्य कर्मचारियों को वेतन नहीं देता था। कर्मचारी जब उससे वेतन मांगते तो वह मारपीट करता और फिर चोरी का आरोप लगाकर निकाल देता। ईशिता बताती है कि एक पटवारी और पुलकित आर्य के गठजोड़ से रिजॉर्ट में अवैध काम चल रहा था। पटवारी आए दिन होटल में रहता था। जब पटवारी  रिजॉर्ट में आता था तो उसके आसपास रिजॉर्ट में आई युवतियां खड़ी रहती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...