BJP Leader Murder : खनन कारोबार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गोली मारने वाला नजदीकी दोस्त

उत्तराखंडBJP Leader Murder : खनन कारोबार में भाजपा नेता की गोली मारकर...

Date:

Also Read : Land Mafia Yashpal Tomar : वो अरबपति गैंगस्टर जिसने खाकी और लड़कियों के काकटेल पर खड़ी कर ली अकूत दौलत

आज शनिवार को सुबह किच्छा तहसील के शांतिपुरी नंबर तीन में खनन रास्ते को लेकर विवाद में भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी गई। हत्यारोपी गोली मारकर फरार हो गए। आरोप है कि गोली मारने वाला मृतक भाजपा नेता का ही दोस्त था। आरोपी ने घटना को अपने भाई के साथ अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी फौज की नौकरी छोड़कर आया था और भाजपा नेता के साथ खनन का कारोबार कर रहा था।

हत्यारोपी दबंग किस्म का था और वह भाजपा नेता पर कई तरह के दबाव बना रहा था। जिसका विरोध भाजपा नेता संदीप करता था। इसी के चलते आरोपी ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। भाजपा नेता संदीप की हत्या की खबर के बाद क्षेत्र में तनाव बना  हुआ है। भाजपा नेता की हत्या  की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।  एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने मृतक भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात कर उनको सात्वना दी और जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही सजा दिलाने का आश्वासन दिया। हत्यारोपियों की तलाश में एसओजी सहित कई टीमें लगाई गई हैं।

Also Read : Uttarakhand Political News: राज्यसभा की दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज, दांव पर लगा राजनैतिक भविष्य

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related