BJP Leader Death: बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा

उत्तर प्रदेशBJP Leader Death: बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, सरकारी जमीन पर कब्जे...

Date:


BJP Leader Death: बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा

कानपुर। सरकारी भूमि पर कब्जे का विरोध करने गए बीजेपी नेता की शनिवार देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Leader Death) ने थाना में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कर रही है। घटना पुखराया कस्बा की है। कस्बा के राजेंद्र नगर निवासी अंबरेश तिवारी पुत्र राजेश तिवारी की हत्या की गई है। अंबरेश तिवारी देर रात अपने साथियों के साथ सघन क्षेत्र विकास समिति की तरफ जा रहे थे। समिति की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे।

Read also: वाराणसी में पीएम के अभिवादन के साथ करीब सात लाख लोगों तक पहुंची बीजेपी

जिसका अंबरेश तिवारी ने विरोध किया। जिस पर कब्जा कर रहे लोगों ने ईट पत्थर से अंबरेश तिवारी और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और एडिशनल एसपी भी पहुंच गए। इस संबंध में एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने बताया कि चार को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

साथियों के साथ मौके पर पहुंचे अंबरेश तिवारी अचानक हुए हमले से संभल नहीं सके। मौके पर मौजूद निर्माण करा रहे लोगों ने अंबरेश तिवारी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके साथ गए दोस्त मौके से भाग निकले और परिवारी जनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन ने गंभीर अवस्था में अंबरेश को पुखराया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read also: आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party Yuva Morcha) के जिला उपाध्यक्ष अंबरेश तिवारी की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा काटा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जबकि उनके पिता राजेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीजे ने कहा कि 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद परिवार में मातम छाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related