मेरठ से भाजपा महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया, गाजियाबाद से सुशीला दयाल के नाम पर लगी मोहर

उत्तर प्रदेशमेरठ से भाजपा महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया, गाजियाबाद से सुशीला दयाल के...

Date:

मेरठ। भाजपा ने निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण के महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में भाजपा ने मेरठ से पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया और गाजियाबाद से सुनीता दयाल को प्रत्याशी बनाया है।

मेरठ और गाजियाबाद में काफी मंथन के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मेरठ से भाजपा के टिकट पर महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के रूप में मैदान में उतारे गए हैं। जबकि गाजियाबाद से सुनीता दयाल को टिकट दिया है। बता दें कि दूसरे चरण के मतदान के लिए 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। ऐसे में अब भाजपा के सभी पार्षद उम्मीदवार और महापौर पद के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

गाजियाबाद और मेरठ में था दावेदारों के बीच घमासान

भाजपा में महापौर पद के लिए दावेदारों में काफी घमासान मचा हुआ था। जिसके चलते भाजपा शीर्ष नेतृत्व को दखल देना पड़ा। उसके बाद जाकर दावेदारों के नाम फाइनल हुए और अतिम मोहर मेरठ से पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया नाम पर और गाजियाबाद से सुनीता दयाल के नाम पर लगी।
भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवारी के लिए दावेदारों में काफी घमासान चल रहा था। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप नहीं दे पा रही थी। आज जब महापौर के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए तो दावेदारों के चेहरे उतर गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...