गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों से भिड़े भाजपाई, मचा बवाल

फीचर्डगाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों से भिड़े भाजपाई, मचा बवाल

Date:


गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों से भिड़े भाजपाई, मचा बवाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष पारित किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान सात महीनों से आंदोलनरत हैं। कोरोना मामले कम होने के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर तेज़ लगा है। इस बीच दिल्ली के गाजीपुर सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच टकराव की खबर आयी है.

किसानों पर हमले का आरोप
खबर के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थक किसी नेता के स्वागत के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। भारतीय किसान यूनियन ने भाजपा पर लाठी डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। मामले में भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाई-वे के बीच मंच के पास भारी संख्या में इकट्ठे होकर किसी नेता के स्वागत के बहाने ढोल बजाकर आंदोलन विरोधी नारे लगाए। भाकियू कार्यकर्ताओं के मना करने पर लाठी डंडों से हमला किया जिसमें किसान घायल हुए हैं ।

आंदोलन को हिंसा से तोड़ना चाहती है भाजपा
भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि भाजपा अब आंदोलन को हिंसा से तोड़ना चाहती है जिसका उदाहरण आज की गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा है। सभी किसानों से अनुरोध है इनके बहकावे में ना आएं और अपने आंदोलन को बचाए रखें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...