राजद के 10 लाख नौकरी के सामने बीजेपी लाई 19 लाख रोज़गार का वादा

फीचर्डराजद के 10 लाख नौकरी के सामने बीजेपी लाई 19 लाख रोज़गार...

Date:


राजद के 10 लाख नौकरी के सामने बीजेपी लाई 19 लाख रोज़गार का वादा

बिहार के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, मुफ्त कोरोना टीका देने की बात
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने आज राज्य के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे पटना में एक होटल में हुए विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी किया।

‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’
इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत बीजेपी के बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे समेत कई नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र को ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ नाम दिया है।

मुफ्त कोरोना टीकाकरण
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बीजेपी ने 19 लाख नौकरी देने का भी वादा किया है। इससे पहले आरजेडी की ओर से 10 लाख नौकरी का वादा किया जा चुका है।

तकनीकी कोर्स में हिंदी भाषा
इसके अलावा दरभंगा में एम्स समेत मेडिकल-इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी कोर्स को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है। बीजेपी ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साल में तीन लाख नई नियुक्ति का भी वादा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...