Crypto Price: बिटकॉइन और इथेरियम में तेजी, मार्केट कैप हरे निशान पर

नेशनलCrypto Price: बिटकॉइन और इथेरियम में तेजी, मार्केट कैप हरे निशान पर

Date:

Crypto Price मार्केट कैप के टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी के कारोबारी सेशन में बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। आज एथेरियम में तेजी दिख रही है। साप्ताहिक आधार पर क्रिप्टोकरेंसीज में आज मजबूती दिखाई दे रही है। शीर्ष दस क्रिप्टोकरेंसी में आज सब हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज रौनक है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी कारोबारी सेशन के दौरान हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (BitCoin) इस दौरान ढाई प्रतिशत मजबूत हुआ है। एक बिटकॉइन फिलहाल 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,930.74 डॉलर (23.08 लाख रुपये) के भाव पर कारोबार कर रहा है।

जबकि दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम 3 प्रतिशत से अधिक मजबूत होकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो बाजार के वैश्विक मार्केट कैप में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.32 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.84 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। शेयर बाजार में तेजी का असर क्रिप्टो बाजार पर भी पड़ा है। क्रिप्टो बाजार में रुपए लगाने वाले लोगों की आज सुबह से बल्ले—बल्ले हैं। बाजार में क्रिप्टो करेंसी मजबूत होने पर निवेशकों का रूझान बिटकाइन की तरफ बढ़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...