बिस्वा सरमा बनेंगे असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफ़ा

फीचर्डबिस्वा सरमा बनेंगे असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफ़ा

Date:


बिस्वा सरमा बनेंगे असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफ़ा

नई दिल्ली:असम के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा के नाम पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया है।

कांग्रेस के साथ शुरू किया राजनीतिक सफर
जोरहाट में पैदा हुए हेमंत बिस्‍व शर्मा ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। साल 2001 से 2015 तक जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कांग्रेस का दबदबा बरकरार रखा। 15 साल तक वे इस सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद कांग्रेस से उन्हें तवज्जो नहीं मिली। फिर वे बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2016 असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी
इस कामयाबी के पीछे सीएम सर्बानंद सोनोवाल के अलावा हेमंत बिस्वा सरमा की भी बड़ी भूमिका थी।

भाजपा ने जीतीं हैं 60 सीटें
बता दें कि बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से 9 और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं। बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया था। पार्टी ने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था। इसी के साथ पूर्वोत्तर में भगवा दल की पहली सरकार गठित हुई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...