Bitrthday special: ‘धूम’ से ईशा ने मचाई थी धूम

बॉलीवुडBitrthday special: ‘धूम’ से ईशा ने मचाई थी धूम

Date:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा देओल ने बॉलीवुड में ज़्यादा फिल्मों काम नहीं किया है। ईशा देओल ने अपनी फिल्मों में कई अलग अलग तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं। ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर, 1982 को मुंबई में हुआ था। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। ईशा देओल की एक छोटी बहन अहाना भी हैं। ईशा देओल रिश्ते में सनी देओल और बॉबी देओल की बहन हैं।

ईशा देओल देओल बचपन से ही खेलकूद में सबसे आगे थी। उन्हें फुटबॉल खेलने का शौक था। वह अपने स्कूल के दिनों में फुटबॉल टीम की कप्तान थीं। उन्हें भारत की नेशनल वुमेन फुटबॉल टीम के लिए भी चुना गया था। ईशा देओल देओल ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से फैशन डिज़ाइनर का कोर्स किया। इसके अलावा वह क्लासिकल डांसर भी हैं। ईशा देओल ने अपनी मां हेमा से “भरतनाट्यम” सीखा। ईशा देओल ने देश और विदेश में स्टेज शो के द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

ईशा देओल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से की। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद ईशा देओल कई फिल्मों में नज़र आई। लेकिन, उनकी फ़िल्मे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

साल 2004 में ईशा देओल फिल्म ‘धूम’ में नज़र आई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ईशा देओल एक एथलीट रही हैं। इसी वजह से आदित्य चोपड़ा ने ईशा देओल को फिल्म ‘धूम’ में कास्ट किया था। इस फिल्म में ईशा देओल ने बेहतरीन काम किया। फिल्म ‘धूम’ में ईशा देओल देओल के एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इतना ही नहीं पहली बार इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने ईशा देओल का अलग रूप भी देखने को मिला, जो कि काफी ग्लैमरस था।

ईशा देओल देओल बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन, वह अपनी मां हेमा के साथ स्टेज परफोर्मेंस देती रहती हैं। ईशा देओल अपने पिता के काफी करीब हैं और पिता की लाड़ली भी हैं। हालांकि, धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि ईशा देओल बॉलीवुड में कदम रखें। इस बात का खुलासा एक बार हेमा मालिनी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर किया था।

ईशा देओल देओल ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी कर ली। शादी करने के बाद ईशा देओल ने फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के बाद ईशा देओल को दो बेटियां हुई, जिनका नाम राध्या व मियारा हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related