वाशिंगटन: कोरोना जैसी महामारी की छह साल पहले भविष्यवाणी करनेवाले माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने दुनिया को जलवायु परिवर्तन और जैव आतंकवाद खतरे से आगाह किया है।
कोरोना महामारी की की थी भविष्यवाणी
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल गेट्स ने ये भविष्यवाणी यूट्यूब के एक कार्यक्रम में की है। करीब पांच साल पहले भी बिल गेट्स ने कहा था कि आने वाले समय में एक ऐसा वायरस आएगा जिसके डर से लोग बाजार जाने तक से डरेंगे। उनकी इस भविष्यवाणी को विश्व में फैली कोरोना महारामारी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।
खतरों से किया आगाह
रिपोर्ट के मुताबिक अपने बयान में बिल गेट्स ने कहा है कि, “आने वाले वक्त में किसी महामारी के मुकाबले जलवायु परिवर्तन से हर साल ज्यादा लोगों की मौत होगी। इसके अलावा बायो टेररिज़्म का खतरा भी दुनिया पर मंडरा रहा है। दुनिया में तबाही फैलाने के लिए कोई भी किसी प्रकार का वायरस बना सकता है और मौजूदा वायरस के मुकाबले ये दो चीज़ें दुनिया में तबाही मचा सकती हैं।” बिल गेट्स ने कहा है, किसी महामारी को दुनिया में रोका नहीं जा सकता, लेकिन उससे निपटने के लिए हमें तैयारी करनी पड़ेगी।

