दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद ख़ूबसूरत

ट्रेवलदिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद ख़ूबसूरत

Date:

हम आज आपको दिल्ली के आसपास की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपका दिल जीत लेंगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

तिल्यार झील 

Image Source: Google

 ये झील रोहतक में स्थित है और अपने पार्टनर व परिवार के साथ घूमने के लिए ये काफी अच्छी जगह है। यहां का वातावरण मन को शांति प्रदान करता है। साथ ही यहां बोटिंग भी है, जिसका लुत्फ आप उठा सकते हैं।

चौखी ढाणी

दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद ख़ूबसूरत
Image Source: Google

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां घूमने आए हैं, तो आपको चौखी ढाणी जरूर जाना चाहिए। यहां घूमने पर आपको राजस्थान की याद जरूर आ जाएगी। चौखी ढाणी दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। यहां आपको राजस्थानी डांस, कठपुतली डांस, ऊंट की सवारी और राजस्थानी खाना भी खाने को मिलेगा। 

प्रतापगढ़ फार्म्स

दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद ख़ूबसूरत
Image Source: Google

प्रतापगढ़ फार्म्स एक ऐसी जगह है जहां आपको शांति, खुशनुमा पल और जिंदगी का असली एहसास मिल सकता है। यहां लोग अपने परिवार, अपने दोस्तों और अपने पार्टनर्स के साथ आते हैं। प्रतापगढ़ फार्म्स दिल्ली से 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

ओखला बर्ड सेंचुरी 

दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद ख़ूबसूरत
Image Source: Google

ओखला बर्ड सेंचुरी दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित है। यहां आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। मतलब पक्षियों की आप यहां इतनी प्रजातियां देख सकते हैं, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। साथ ही यहां आपको शांति और सुकून भी मिल सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related