Road Accident In Mathura: बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार, उपचार के दौरान दोनों की मौत

उत्तर प्रदेशRoad Accident In Mathura: बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार, उपचार के...

Date:

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर गौवंश को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल हुए बाइक सवार दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है।

Also read: औरैया में 24 मजदूरों की मौत, दो ट्रकों में हुई टक्कर

थाना छाता कोतवाली इलाके के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर देर रात गिन्नी फिलामेंट कंपनी के सामने फरीदाबाद से आगरा अपने घर जा रहे बाइक सवार दंपति की नेशनल हाईवे 19 पर अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से दंपति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना छाता कोतवाली प्रभारी अशोक यादव ने फ़ोन पर जानकारी देते हुए बताया कि गत देर रात गिन्नी फिलामेंट कंपनी के सामने फरीदाबाद से बाइक पर सवार दंपति के सामने गौवंश सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। जिसमें हरेंद्र पुत्र दिगंबर और उसकी पत्नी संध्या देवी निवासी धरैरा थाना एत्मादपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also read: बिजनौर: तेज रफ्तार बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

कोतवाली छाता पुलिस के पहुंचने पर घायलों को केडी चौकी में भर्ती कराया। जहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और थाना छाता पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। बाइक सवार दंपत्ति के परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। वह मथुरा के लिए निकल पड़े। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...