बाइक के शौकीन लोग को जरूर देखना चाहिए ये अमेजिंग म्यूजियम

ट्रेवलबाइक के शौकीन लोग को जरूर देखना चाहिए ये अमेजिंग म्यूजियम

Date:

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कार से ज्यादा बाइक चलाने में मजा आता है। ऐसे लोग बाइक पर लंबी ड्राइव करते हुए आस-पास के नजारों का आनंद लेते हैं। बाइक प्रेमी न सिर्फ कई अलग-अलग ब्रांड और मॉडल की बाइक चलाते हैं, बल्कि उन्हें इकट्ठा करना भी पसंद करते हैं। बाइक प्रेमी को बाइक के विभिन्न मॉडलों के बारे में जानने में भी मजा आता है। लेकिन उन्हें ऐसी कोई जगह नहीं मिलती जहां वे विंटेज बाइक से लेकर लेटेस्ट मॉडल की बाइक को करीब से देख सकें।

अगर आप भी एक ऐसे बाइक प्रेमी हैं जिन्हें बाइक्स बहुत पसंद हैं और आपको अलग-अलग तरह की बाइक्स एक्सप्लोर करने में मजा आता है। तो अब आपको भारत में बाइक म्यूजियम देखने का प्लान बनाना चाहिए।

आपके घूमने के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही कोई हो। इस संग्रहालय को भारत का पहला बाइक संग्रहालय कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस बाइक म्यूजियम और इसकी खासियत के बारे में बताते है –

महाबलेश्वर में है संग्रहालय

यह बाइक संग्रहालय महाबलेश्वर में स्थित है। आमतौर पर जब भी महाबलेश्वर घूमने की बात होती है तो हमारे दिमाग में सिर्फ स्ट्रॉबेरी या व्यू पॉइंट ही आते हैं। लेकिन महाबलेश्वर में देखने लायक यह एकमात्र जगह नहीं है। बल्कि यहां एक बाइक म्यूजियम भी है, जिसका नाम विंटेज माइल्स रखा गया है। यह भारत का पहला ऐसा संग्रहालय है, जो पूरी तरह से बाइक या दोपहिया वाहनों के लिए समर्पित है।

सर्वोत्तम बाइक का संग्रह

भारत के इस अनूठे संग्रहालय को बनाने का श्रेय विनीत केंजले को जाता है। उन्होंने इस संग्रहालय को खोलने के लिए काफी समय तक इंतजार किया है। दरअसल, वे पिछले 30 सालों से इन चीजों को इकट्ठा कर रहे हैं। उनके म्यूजियम में 500 से ज्यादा बाइक्स का बड़ा कलेक्शन है। अगर आप यहां हैं तो आपको खूबसूरत लूना से लेकर मोपेड, मोटरबाइक और स्कूटर आदि देखने को मिलेंगे। विनीत ने अपने म्यूजियम में कुछ पुरानी दोपहिया गाड़ियों को भी जगह दी है, जिसकी वजह से महाबलेश्वर आने वालो के लिए ये अच्छी जगहों में से एक बन गई है।

विनीत को बाइक का शौक है

भारत का पहला बाइक संग्रहालय बनाने का विचार विनीत के बाइक प्रेम से आया। दरअसल, विनीत को दस साल की उम्र से ही बाइक्स का बेहद शौक रहा है। उन्हें न केवल बाइक इकट्ठा करना पसंद है, बल्कि उनकी मरम्मत भी करना पसंद है। उनके संग्रहालय में केल्विनेटर स्कूटर, काइनेटिक स्कूटर, एंबेसडर स्कूटर, रमोना 1960, बीएसएबॉन्ड और हरक्यूलिस मोपेड 1967 शामिल हैं। इतना ही नहीं, म्यूजियम की दीवारों पर विंटेज और रेट्रो बाइक्स के पोस्टर भी लगे हुए हैं। यहां आने वाले हर व्यक्ति को एक अलग अनुभव मिलता है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। तो अब आप जब भी महाबलेश्वर जाएं तो इस बाइक म्यूजियम को जरूर देखें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...