बिहार जैसा दृश्य अब पूरे देश में दिखेगा: तेजस्वी

पॉलिटिक्सबिहार जैसा दृश्य अब पूरे देश में दिखेगा: तेजस्वी

Date:

बिहार में सत्ता से भाजपा को बाहर करने के बाद सरकार में साझेदारी मिलने से राजद के तेजस्वी यादव अब बीजेपी के प्रति काफी आक्रामक मुद्रा में नज़र आ रहे हैं. तेजस्वी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात के बाद कहा कि बिहार में बीते दिनों जो कुछ हुआ है वही दृश्य अब पूरे देश में दिखने वाला है, तेजस्वी यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा कि नितीश कुमार का राजद से हाथ मिलाना भाजपा के मुंह पर एक करारा तमांचा है. 

तेजस्वी ने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार जनता की सरकार है. बीजेपी को छोड़कर बिहार विधानसभा में सभी दल एकसाथ आ चुके हैं. साम्प्रदायिकता हो या महंगाई और रोज़गार का मुद्दा, सभी मुद्दों पर बिहार ने बीजेपी को सबक सिखाया है. तेजस्वी ने कहा कि जीवन भर साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोनिया गांधी, लालू यादव जी को मैं धन्यवाद देता हूँ. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा इस समय डर की राजनीति कर रही है. अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर वह सबको डराना चाहती है. 

Read also: Muft Ki Rewari: सत्ता तक पहुंचने के लिए लिए क्या मुफ़्त की रेवड़ी देना उचित! केजरीवाल ने उठाए केंद्र नीति पर सवाल
 
तेजस्वी ने आगे कहा कि लेकिन भाजपा यह भूल गयी कि हम बिहार के लोग है और बिहार के लोग डरते नहीं, भाजपा के शीर्ष गुजराती नेताओं को यह मालूम होना चाहिए कि बिहारी बिकाऊ नहीं होता। तेजस्वी ने कहा कि जब हम और नीतीश जी साथ नहीं थे तो एक दूसरे पर आरोप लगाते थे लेकिन हम हैं तो समाजवादी ही, इसलिए आज फिर साथ हैं. यह घर का मामला है, हर घर में झगड़ा होता है, तकरार होती है, मनमुटाव होता है लेकिन हमेशा के लिए अलग थोड़े ही होते हैं.  

गौरतलब है कि 10 अगस्त को बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ने के बाद राजद, कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर नई सरकार का गठन कर लिया. भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को हतप्रभ होकर देखती रही कि कैसे अचानक बाज़ी उसके हाथ से फिसल गयी. उसने अंत समय तक नितीश कुमार को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार भाजपा के जाल से निकल चुके थे इसलिए वो दोबारा नहीं फंसे. उन्हें पक्का यकीन था बिहार में भाजपा ऑपरेशन लोटस चलाकर RCP सिंह को मोहरा बनाकर चिराग पार्ट-2 कर सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...