बिहार चुनाव:कांग्रेस ने जारी की स्टार कैम्पेनर्स की लिस्ट, सोनिया-मनमोहन का भी नाम

फीचर्डबिहार चुनाव:कांग्रेस ने जारी की स्टार कैम्पेनर्स की लिस्ट, सोनिया-मनमोहन का भी...

Date:


बिहार चुनाव:कांग्रेस ने जारी की स्टार कैम्पेनर्स की लिस्ट, सोनिया-मनमोहन का भी नाम

नई दिल्लीःकांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक होंगे। सूची में 30 नेताओं को जगह मिली है। लिस्ट में मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और गुलाम नबी आजाद भी हैं।

70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस
राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

स्टार प्रचारकों में 30 नेताओं का नाम
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है उसमें 30 नेताओं के नाम हैं।

कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी शामिल
इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।

राहुल गांधी की हर चरण में 6 रैलियां
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज बब्बर, संजय निरूपम, शकील अहमद सहित कई अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। राहुल गांधी इसके स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि तीन चरण के चुनावों के दौरान, राहुल गांधी प्रत्येक चरण में छह रैलियों को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें महागठबंधन के सहयोगियों के साथ एक संयुक्त रैली शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...