Site icon Buziness Bytes Hindi

BigBoss 16: प्रियंका, शालीन, अर्चना को निशाना बनाएंगे शिव और निमृत

BigBoss16

बिग बॉस 16 के नए एपिसोड में देखा गया है की घर पर केन आये है और इस बार नॉमिनेशन से बचना किसी दूसरे सदस्य के हाथ ने बल्कि अपने हाथों है। एपिसोड में देखा गया है की बिगबॉस कहते है की सभी घरवाले अपने 9 मिनट के अंदाज़ा समय तक केन के पास बैठेंगे फिर अपनी पर्ची बॉक्स में डालकर बहार आ जायेंगे। ऐसे में कल के एपिसोड में सुम्बुल तौकीर केन के साथ बात करते समय गिनती पर से ध्यान खो बैठती है और कार्य की समय सीमा में अधिक देर तक बैठी रह जाती है और अंत में बिगबॉस में कहे जाने वाली मंडली नॉमिनेट हो जाती है।
प्रियंका चाहर, शालीन भनोट और अर्चना गौतम निमृत कौर अहलूवालिया के साथ टिकट टू फिनाले में शामिल हुईं। अपकमिंग एपिसोड में, शिव ठाकरे, निमरित कौर और एमसी स्टेन को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए विपरीत टीम को परेशान करते हुए देखा गया।
बिग बॉस ने मंडली को यह अधिकार सौंप दिया कि वह यह निर्णय ले कि कार्य कौन करेगा। जब मंडली निर्णय लेने वाली होती है, निमृत आगे आती है और कार्य करने के लिए पिच करती है। शिव सुम्बुल को चेतावनी देते है कि यह कार्य टिकट टू फिनाले में जाने के लिए उनका आखिरी मौका हो सकता है, और इसलिए, सुम्बुल एक तरफ हो जाने के लिए सहमत हो जाती हैं।

टास्क में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट शिव, निमृत और एमसी स्टेन 50 लाख की प्राइज मनी वापस पाने के लिए शालीन, प्रियंका और अर्चना पर ठंडे पानी की बौछार करते नजर आते है। शिव तीनों प्रतियोगियों के साथ कठोर व्यवहार करते है और उनके चेहरों पर ठंडा पानी फेंकते है।

आगे प्रोमो में, शिव शालीन पर हेयर रिमूवल क्रीम लगाते हैं जिससे शालीन आगबबूला हो जाते है। ऐसे में शिव कहते हैं की वे भी 50 लाख रुपयजीतना चाहते है। वे न सिर्फ कंटेस्टेंट्स पर पानी डालते हैं बल्कि उनकी गर्दन के पिछले हिस्से पर आइस पैक रखकर इस चैलेंज को और कठिन बना देते हैं। प्रोमो में, देखा गया हैं कि प्रियंका नाराज हो रही हैं क्योंकि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Exit mobile version