भारतीय मूल की माला अडिगा को बाइडन ने बनाया अपना पॉलिसी डॉयरेक्टर

इंटरनेशनलभारतीय मूल की माला अडिगा को बाइडन ने बनाया अपना पॉलिसी डॉयरेक्टर

Date:


भारतीय मूल की माला अडिगा को बाइडन ने बनाया अपना पॉलिसी डॉयरेक्टर

नई दिल्ली:अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की माला अडिगा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने माला अडिगा को अपना पॉलिसी डॉयरेक्टर बनाया है।

ओबामा के साथ भी काम कर चुकी हैं माला
माला अडिगा को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में बेहद खुशी है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इससे पहले भी माला व्हाइट हाउस में अहम पदों पर काम कर चुकी है। दरअसल, 2008 में माला तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी अहम पद पर काम कर चुकी हैं।

कमला हैरिस का भी है भारत से रिश्ता
बता दें कि जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल की कमला हैरिस इस समय उप-राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं। कमला हैरिस बाइडन सरकार में दूसरे नंबर के ताकतवर पद है।

भारत के लिए सन्देश
इसके बाद अब बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की पॉलिसी डायरेक्टर माला अडिगा को बनाकर बाइडन ने इंडिया के लिए एक संदेश दिया है। अगर माला अडिगा के करियर को देखें तो उन्होंने बाइडेन के अलावा कमला हैरिस अभियान की नीति सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी। माला अडिगा बाइडन फाउंडेशन के लिए भी काम कर चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...