Site icon Buziness Bytes Hindi

Good News: US green card हासिल करना होगा आसान, बाइडन सरकार बढ़ाएगी कोटा!

jl0703

US Green card : भारतीय-अमेरिकियों के लिए राहत की बात है। अमेरिका में काम करने और रहने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को अब US ग्रीन कार्ड मिल सकेगा। एशियाई अमेरिकियों, मूल निवासी हवाईयन और प्रशांत द्वीप वासियों के लिए राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार आयोग के सदस्य ने सिफारिश की है। जिसके मुताबिक 1992 के बाद से परिवार और रोजगार के लिए अप्रयुक्त (Unused) ग्रीन कार्ड को फिर से लागू किया जाने की सिफारिश की है।

‘ग्रीन कार्ड’ को आधिकारिक तौर पर स्थानीय निवास कार्ड के रूप में मानते हैं। ग्रीन कार्ड अमेरिका पहुंचे आव्रजकों को जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। ग्रीन कार्ड इस बात का सबूत है कि इसके धारक को स्थायी रूप से निवास करने का विशेषाधिकार दिया है। भारतीय-अमेरिकी अजय भुटोरिया ने आयोग के समक्ष रखी सिफारिश में कहा, सन 1992 से वर्ष 2022 के बीच दो लाख तीस हजार से अधिक ग्रीन कार्ड का उपयोग नहीं हो सका है। ऐसे में अब इन ग्रीन कार्ड को चलन में लाया जाने की सिफारिश की गई है। इन ग्रीन कार्ड का इस्तेमाल वार्षिक कोटे में क्रमवार तरीके से बढ़ोतरी कर के किया जा सकता है। फिलहाल, आव्रजन कानून के तहत हर वर्ष करीब एक लाख 40 हजार रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी होते हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रयुक्त ग्रीन कार्ड फिर से चलन में लाने का मकसद है कि आगे इनकी बर्बादी को रोका जा सके। इसी के साथ अमेरिका में काम करने और रहने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को इससे राहत मिले। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) को कांग्रेस द्वारा हर वर्ष परिवार और रोजगार करने वाले आप्रवासी को वीजा जारी करने का काम दिया गया है। इन वीजा की एक संख्या निर्धारित है। हालांकि, कर्मचारियों की ढिलाई के कारण ग्रीन कार्डों का उपयोग कम हुआ है। जिससे सालों से कई ऐसे कार्ड जमा हैं जिन्हें अभी तक इस्तेमाल नहीं किया जा सका है।

Exit mobile version