लाइफस्टाइल डेस्क | Bharwa Shimla Mirch Recipe – शिमला मिर्च वैसे तो ज्यादा लोगो को पसंद नहीं होती है, लेकिन अगर इसको थोड़े अगल तरीके से बनाए जाए तो इसका स्वाद लाजवाब लगता है | इसीलिए आज हम आपके लिए ये स्पेशल भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी लाए है, यकीन मानिए ये काफी लाजवाब लगती है | आप चाहे तो इसे डिनर या लंच में बना सकते है |
भरवां शिमला मिर्च सामग्री: तीन से चार मध्यम आकार के शिमला मिर्च, मध्यम आकार के प्याज बारीक कटे हुए, दो उबले हुए आलू ( छीलकर मैश कर रख लें ), सौ ग्राम पनीर ( ग्रेट कर ले ), भूने हुए सौ ग्राम मूंगफली के दाने , एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, और नमक स्वादानुसार।
Read also: इन सूप को करें डाइट में शामिल, बढ़ता वज़न रहेगा कंंट्रोल में!
भरवां शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch Recipe):
पहले शिमला मिर्च को धोकर उसके डंठल और अंदर के बीज बाहर कर ले, फिर ऊपर तेल और नमक डालकर किनारे कर ले | अब पैन में तेल गर्म कर उसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट और बारीक कटा प्याज डालें, साथ ही सुनहरा होने तक भुने | जब सुनहरे हो जाएं तो थोड़ी कटी हुई सब्जियां डाल सकते है, जैसे गाजर, गोभी, मटर और अपनी पसंद की कोई भी सब्जी |
इन सब्जियों के साथ मैश किया हुआ आलू और ग्रेट किया हुआ पनीर भी डाल दे और साथ ही जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर मिलाए | अब धीमी आंच पर कुछ देर के लिए भुने और भुनी हुई मूंगफली भी डालें। सब जब अच्छे से मिल जाए तब गैस बंद कर कटी हुई धनिया की पत्तियां डालें।
अब इस मिश्रण को शिमला मिर्च में भर दें और पैन में तेल गर्म करें भरे हुए शिमला मिर्च रख दे | इसे धीमी आंच पर पकाएं, इसे पकने के कुछ मिनट लगेंगे। बस तैयार है भरवां शिमला मिर्च, अब इसे आप रोटी के साथ सर्व कर सकते है|

