Bharat Jodo Yatra: सुरक्षा में चूक का आरोप कांग्रेस की ओछी राजनीति, भाजपा का जवाब

पॉलिटिक्सBharat Jodo Yatra: सुरक्षा में चूक का आरोप कांग्रेस की ओछी राजनीति,...

Date:

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी की सुरक्षा में ज़बरदस्त चूक हुई, राहुल गाँधी ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस में आकर प्रशासन पर लापरवाई का आरोप लगाया वहीँ कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले में केंद्र सरकार को घसीटा। अब सुरक्षा चूक के कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के सारे आरोपों को सिरे से नकारते हुए उसे कांग्रेस पार्टी की ओछी और घटिया राजनीती बताया है.

सुरक्षा में कोई कमी न होने की बात

कांग्रेस आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सुरक्षा में किसी भी कमी न होने का दावा किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह दरअसल सुर्ख़ियों में बने रहने की कोशिश है. भाटिया ने कहा कि यात्रा के आयोजकों ने सुरक्षा एजेंसियों को बनिहाल में ज़्यादा लोगों के जुड़ने की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कांग्रेस पार्टी, यात्रा के आयोजकों और राहुल गाँधी पर SOP का पालन न करने का आरोप लगाया।

लोगों के आने की जानकारी प्रशासन की ज़िम्मेदारी

वहीँ कांग्रेस पार्टी की कश्मीर यूनिट के पदाधिकारियों ने साफ़ तौर कहा कि प्रशासन को बताया गया था कि बनिहाल में एक हज़ार के आसपास लोगों के होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि बनिहाल में उम्मीद से कहीं ज़्यादा लोग राहुल गाँधी को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती कि कितने लोग आएंगे। यह प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि वो जानकारी रखे कि कितने लोग आ सकते हैं.

सिक्योरिटी टीम ने राहुल को आगे जाने से रोका

दरअसल आज जब बनिहाल से अनंतनाग के लिए राहुल गाँधी जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के साथ यात्रा पर रवाना हुए तो लोगों की काफी भीड़ रही, इस दौरान यात्रा में सुरक्षा घेरे को बनाने वाले स्थानीय पुलिस के जवान नदारद नज़र आये और लोगों को राहुल गाँधी के पास सीधे जाने का मौका मिल गया, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहुल गाँधी की सुरक्षा करने वाली टीम ने उन्हें यात्रा में आगे जाने से रोक दिया। मजबूरन राहुल गाँधी को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related