Bharat Bandh: सड़कों पर जाम के रूप में दिख रहा है भारत बंद का असर

नेशनलBharat Bandh: सड़कों पर जाम के रूप में दिख रहा है भारत...

Date:

अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा एलान किया भारत बंद के दौरान यूँ तो जनजीवन सामान्य है लेकिन उसका असर सड़कों पर लगे लम्बे लम्बे जामों से ज़रूर नज़र आ रहा है, विशेषकर दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर जहाँ कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइने लगी हुई हैं. 

भारत बंद की घोषणा के बाद कल रात से दिल्ली पुलिस काफी अलर्ट हो गयी थी क्योंकि संगठनों ने दिल्ली कुछ करने की भी बात कही थी. ऐसे में सभी वाहनों की सघन तलाशी लिए जाने की वजह से भी ट्रैफिक की रफ़्तार बहुत सुस्त है जो जाम लगने की एक बड़ी वजह है. सुबह ऑफिस टाइम में दिल्ली गुरुग्राम सीमा पर काफी लम्बा जाम नज़र आया. दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की दूर तक लम्बी कतारें दिख रही थीं. 

Read also: Agnipath Scheme New Update: आनंद महिंद्रा देंगे अग्निवीरों को नौकरी, जयंत ने पूछा अब तक कितनों को दी?

वहीँ बंद को लेकर अगर बिहार की बात करें तो वहां लगभग 20 ज़िलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं, बिहार में आज भी ट्रेनों की आवाजाही बंद है. पटना और दूसरे हिंसाग्रस्त ज़िलों में सड़कों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. वहीँ हरियाणा और पंजाब में भी सरकार हालात पर कड़ी नज़र बनाये हुए हैं, सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया हुआ है ताकि भारत बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो सके.

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बदलकर नई अग्निपथ योजना लाने के बाद बिहार, यूपी, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। आन्दोलनकरी युवा सरकार की इस योजना से बहुत हताश हैं और सवाल कर रहे हैं कि चार साल बाद सरकार उन्हें दोबारा सड़क पर क्यों लाना चाहती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...