यूपी: दुर्गा पूजा पंडाल बना आग का गोला, 5 की मौत, तीन बच्चे भी शामिल

उत्तर प्रदेशयूपी: दुर्गा पूजा पंडाल बना आग का गोला, 5 की मौत, तीन...

Date:

यूपी में इन दिनों धार्मिक कार्यों से जुडी हुई कई दुर्घटनाएं सामने आयी हैं जिनमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. पिछले दिनों लखनऊ में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली पलटने से 10 लोगों की मौत हुई, फिर कानपूर में ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें 26 श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी और अब भदोही में दुर्गा पूजा के एक आयोजन में पंडाल में आग लगने से 3 बच्चो समेत पांच लोगों की झुलसने से मौत हो गयी, वहीँ भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं या आग से झुलस गए हैं, उनका वाराणसी, ओरई और प्रयागराज के अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

नाज्कारी के मुताबिक भदोही में एक दुर्गा पूजा का कार्य्यक्रम चल रहा था, पंडाल में में काफी भीड़ थी. आरती के दौरान महिलाओं और बच्चों की संख्या काफी अधिक थी तभी पंडाल के एक कोने में आग लगी जिसने खते ही देखते तेज़ी से पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही वह भगदड़ मच गयी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को कंधे पर बिठाये हुए थीं. इस अफरा तफरी में लोग एक दुसरे को कुचलते भी रही , हर तरफ चीख पुकार मच गयी. इस पूरे अग्निकांड में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 66 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर आ रही है.

भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग कैसे लगी इसके बारे में विस्तार से पता लगाया जा रहा है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गयी, फायर ब्रिगेड भी 15 के अंदर पहुँच गयी, घायलों को एम्बुलेंस के ज़रिये तुरंत अस्पतालों को पहुँचाया गया, जो गंभीर अवस्था में थे उनको वाराणसी और प्रयागराज रेफेर कर दिया गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...