जाने पुदीना के फायदे, बहुत से लाभ है इसके

लाइफस्टाइलजाने पुदीना के फायदे, बहुत से लाभ है इसके

Date:


जाने पुदीना के फायदे, बहुत से लाभ है इसके

पुदीना न सिर्फ किसी व्यंजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई सारे रोगों का इलाज करने में भी सक्षम है। प्रतिदिन भोजन में थोड़ी मात्रा में पुदीने की चटनी का सेवन करने से ही कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं।

बुखार में पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से सेहत लाभ पहुंचता है। अगर घर में पुदीने की चटनी बनी हुई रखी हो तब तो आपको काढ़ा बनाने की भी आवश्यकता नहीं है, उसी से मरीज को लाभ पहुंच जाएगा। 

घाव हो जाने पर व्यक्ति को बहुत परेशान होना पड़ता है इसलिए पुदीने की पत्तियों का उपयोग करके आप घाव को जल्दी भर सकते हैं। घाव हो जाने पर पुदीने के पत्तों को पीसकर उसपर लेप लगाना बहुत असरकारक होता है। 

गर्मियों में लोग तलवों की गर्माहट से अक्सर परेशान रहते हैं, जैसे- जैसे वातावरण में तापमान बढ़ता है, यह समस्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में पुदीने की पत्तियों को पीसकर तलवों पर लगाने से शीतलता पहुंचती है। साथ ही पुदीने का काढ़ा बनाकर पीने से पूरे शरीर में ठंडक बनी रहती है। 

गर्मियों में पेशाब में जलन की समस्या भी बेहद आम है। अगर पेशाब करते वक्त दर्द या जलन महसूस हो रही है तो पुदीने का काढ़ा बना लें और इसमें मिश्री भी पीसकर मिला लें। काढ़े को छानकर थोड़ा- थोड़ा दिन में दो से तीन बार पिएं। 

आजकल के खान-पान और दिनचर्या के कारण पाचनतंत्र हमेशा स्वस्थ रहे, इस बात का दावा तो किया नहीं जा सकता है इसलिए यदि पेट में गड़बड़ है तो पुदीने के काढ़े में नमक और काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related