लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने में ही नहीं बल्कि कई बीमारियों का इलाज करने में भी होता है | लौंग पेट की समस्याओं का उपचार करने के लिए बेस्ट है, ये भूख बढ़ाती है और साथ में पेट के कीड़ों से भी निजात दिलाती है। इसके अलावा, ये बेहतरीन माउथफ्रेशनर , बॉडी को डिटॉक्स करता है और गैस अपच और पेट की बीमारियों में असरदार है।
Read also: जानिए तिल और लौंग के तेल के फायदे
लौंग में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है, जो की सेहत के लिए फायदेमंद है | इसके अलावा, इसमें विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज, एंटी-क्सिडेंट और विटामिन-के भी होता है | इसे रोजाना सुबह खाली खाया जाए तो कई बीमारियों का उपचार हो सकता है |
लौंग में विटामिन सी और कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, ये शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम कर सकते है | इसके अलावा, ये इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और सेहत को अच्छी रखता है।
सुबह खाली पेट दो लौंग खाने से पाचन सही रहता है, ये पाचन एंज़ाइमों के स्राव को बढ़ाता है और कब्ज और अपच जैसी पाचन परेशानियों को दूर करता है | इसके अलावा, इसमें यूजेनॉल होता है, जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनता है |
Read also: सर्दियों में फिट रहने के लिए डाइट में इन चीजों का सेवन करे !
अगर सर्दी के मौसम में ज़ुकाम होता है तो सुबह खाली पेट लौंग का सेवन फायदेमंद होता है। ये शरीर में गर्माहट देता है और गले की खराश से राहत दिलाता है |
