लखनऊ। बसपा नेत्री मायावती ने बुधवार को योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए पश्चिमी यूपी में बढ़ती हत्याओं पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले हालात और ज्यादा खराब हो सरकार को अपना रुतबा व इकबाल कायम करके कानून के राज की बहाली का सघन प्रयास करना चाहिए तथा वास्तविक अपराधियों व दोषी लोगों खिलाफ कानूनी कार्रवाई राजनीतिक भेदभाव के तहत कतई नहीं होनी चाहिए ।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व सांसद व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने यूपी के लगभग 10 मण्डलों के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ अहम् बैठकों का सिलसिला आज भी जारी रखते हुए पार्टी संगठन के सभी स्तर की कमेटियों में भी खासकर पोलिंग बूथ कमेटियों को युद्ध स्तर पर तैयार करने व विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर सजग भी रहने का सख्त निर्देश दिया ।
Read also: यूपी में बसपा भी खेल रही हिन्दुत्व का कार्ड, भाजपा की राह पर मायावती
यूपी के 18 में से लगभग आधे मण्डलों के वरिष्ठ व जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ कल यहाँ अहम् बैठक में पार्टी संगठन के सभी स्तर की कमेटियों में भी खासकर पोलिंग बूथ कमेटियों के कार्यकलापों व उनकी तैयारियों आदि की गहन समीक्षा की तथा बचे हुए कामों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का सख्त निर्देश भी दिया था , जिस समीक्षा का यह क्रम बाकी बचे मण्डलों के लिए आज भी यहाँ जारी रहा । । इस बैठक में सभी को हिदायत दी कि पूरी कमेटी के गठन व उन्हें कैडर बैठकों के जरिए सभी को उनकी जिम्मेदारी स्पष्ट तौर पर बताई जाए व उनके कार्यों की लगातार समीक्षा की प्रगति रिपोर्ट से उन्हें भी अपडेट रखा जाए ।
उन्होंने आत्म – सम्मान व स्वाभिमान के अति महत्त्वाकांक्षी मानवतावादी बी.एस.पी. मूवमेन्ट के प्रति पूरी ईमानदारी , निष्ठा व तन , मन , धन से काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डा . भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के मिशन को लोकतांत्रिक संघर्षों से पूरा करने की जिम्मेदारी जब उन महापुरुषों की तरह से ही ली है तो विरोधियों के षडयंत्रों व हथकण्डों आदि का सामना करते हुए कांटों भरे रास्तों से गुजरना ही होगा । इसीलिए बी.एस.पी. हमेशा से गरीबों , मजलूमों , उपेक्षितों व शोषितों – पीड़ितों आदि के हितों की रक्षा को समर्पित पार्टी व मूवमेन्ट है और इसीलिए खासकर कांग्रेस , भाजपा व सपा आदि पार्टियाँ हाथ धोकर इस मूवमेन्ट को बदनाम व उसके नेतृत्व की छवि को धूमिल करने में ही ज्यादा लगी रहती हैं तथा चुनाव के समय में तो यह सिलसिला और भी अधिक घिनौना हो जाता है , जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है । की किन्तु इन सबके बावजूद बी.एस.पी. मूवमेन्ट न केवल जीवित व जीवन्त है बल्कि सर्वसमाज के समर्थन व योगदान से फल – फूल भी रहा है ।
Read also: मायावती बोलीं, भाजपा के हांथ से सत्ता जाती दिख रही
राजनीतिक व चुनावी उतार – चढ़ाव का सामना क्या बीजेपी ने नहीं किया है ? यह पार्टी भी आजादी के बाद से अपना नाम बदलते रहने के बावजूद लगातार देश की सत्ता से लगभग बाहर ही रही है , किन्तु अब कांग्रेस पार्टी के काले कारनामों की वजह से देश व यूपी की सत्ता में आ गई है लेकिन मानवतावादी संविधान को लागू करने का संवैधानिक दायित्व व राजधर्म आदि निभाने के बजाय आर.एस.एस. के संकीर्ण व विभाजनकारी एजेण्डे को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश में लगी रहती है और इस क्रम में अपनी गलत नीतियों व कार्यकलापों से करोड़ों लोगों पर बढ़ती गरीबी , हर प्रकार की महंगाई , अति बेरोजगारी , व्यर्थ के तनाव व हिंसा आदि की भरमार रही है जिससे यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश जनता त्रस्त व बदहाल है और इनसे मुक्ति पाने को बेचैन लगती है । यही वास्तविक कारण है कि भाजपा अपना जनाधार व लोकप्रियता भी बहुत तेजी से खोती चली जा रही है लेकिन मीडिया ऐसी खबरों का ज्यादातर दबाने में लगा हुआ है जबकि खासकर यूपी में बी.एस पी . लोगों की पहली पसन्द बनकर उभर रही है । इसीलिए जनता की आशाओं व उपेक्षाओं पर बी.एस पी . के लोगों को अभी से ही खरा उतरना लाज़िमी हो गया है । बी.एस.पी. को सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की एक अनुशासित पार्टी की अपनी खास पहचान बनाए रखने के लिए सही लोगों को ही आगे बढ़ाना है . पार्टी के जिम्मेदार लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना होगा बैठक में पार्टी सम्बंधी जमीनी हकीकत उभरते राजनीतिक हालात का फीडबैक आदि लेने के बाद अपने सम्बोधन में सुश्री मायावती ने यह भी कहा कि यूपी अभी कोरोना प्रकोप के सदमे हताशा से अभी उभरा भी नहीं है कि बाढ़ की समस्या के साथ – साथ डेंगू आदि बुखार से भारी संख्या में बच्चों की हो रही मौतों की खबर अति – दुःखद व अति – चिन्तनीय , जिसके प्रति सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है . वरना फिर हालात के बेकाबू होने से पूरे राज्य में लोग और भी ज्यादा परेशान होंगे । पार्टी के लोगों को उन्होंने निर्देश दिया कि वे लोग अपनी हैसियत के हिसाब से मुसीबतजदा लोगों की यथासंभव मदद उसी प्रकार से करते रहें जिस प्रकार से उन्होंने खासकर कोरोना प्रकोप के दौरान लोगों को सहायता प्रदान की है ।

