‘जितना गरियाना है गरिया लीजिए…’ – पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने छेड़ी जुबानी जंग, बोले: वादों की चाय ठंडी हो गई है!

नेशनल'जितना गरियाना है गरिया लीजिए…' – पीएम मोदी के बिहार दौरे से...

Date:

न्यूज़ डेस्क – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान पहुंचने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही तेजस्वी यादव ने माइक संभाल लिया है — और भाषण नहीं, सीधे बिहारी तड़का वाले सवाल दाग दिए हैं।

तेजस्वी बोले – “चुनाव आते ही मोदी जी को बिहार याद आता है। जब ज़रूरत होती है, तब कोई नहीं दिखता। न पैकेज आता है, न विशेष दर्जा, सिर्फ भाषण और वादे।”

‘लालू जी और हमें गरियाना है तो गरिया लीजिए…’

तेजस्वी का कहना है:

“मोदी जी ना महंगाई कम करने आ रहे हैं, ना गरीबी मिटाने… बस चुनावी फोटोशूट और रैली! गोली चलती है रोज़ बिहार में, लेकिन क्या कभी किसी पीड़ित के घर गए? शहीदों के परिवारों से मिले? नहीं!”

‘200 भाषण दिए हैं, अब खुद ही सुन लें तो बिहार आने में शर्म आ जाए’

तेजस्वी बोले:

“200 से ज़्यादा भाषण दे चुके हैं बिहार में। सबमें बिहार को नंबर वन बनाने का वादा। अब उन भाषणों को खुद सुन लें तो बिहार आने से पहले दो बार सोचेंगे।”

‘चीनी मिल चालू करेंगे, उसी की चाय पिएंगे – वादा था, अब चाय ठंडी हो गई है’

तेजस्वी ने ताना मारते हुए कहा:

“चीनी मिलों की बात करते थे, चाय पीने का वादा था, अब न मिल चालू हुई, न चाय बनी, बस वादा गरम था – अब ठंडा हो गया है!”

‘एनडीए मतलब – नेशनल दामाद आयोग’

और अंत में तेजस्वी का पंच:

“यहां बिहार में एनडीए का फुल फॉर्म बदल चुका है – नेशनल दामाद आयोग, मोदी जी ने सबके दामादों को कहीं न कहीं फिट करवा दिया है!”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related