वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है। उस दौरान सलमान और ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म से ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गये.
ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. दरअसल यह फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार मिला. संजय लीला भंसाली ने हम दिल दे चुके सनम के रूप में एक उत्कृष्ट कृति बनाई थी। फिल्म के डायलॉग या गाने ही नहीं बल्कि किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया.
नंदिनी के किरदार में ऐश्वर्या राय बिल्कुल फिट बैठती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि नंदिनी के किरदार के लिए ऐश्वर्या राय पहली पसंद नहीं थीं। ऐश्वर्या से पहले कई एक्ट्रेस को इस फिल्म में रखने की बात की गई थी, लेकिन सभी ने कुछ न कुछ वजहों की वजह से फिल्म करने से मना कर दिया था . आख़िरकार, ऐश्वर्या को इस भूमिका के लिए चुना गया। तो आइए जानते हैं कौन थी वो एक्ट्रेस, जिनसे नंदिनी के किरदार के लिए संपर्क किया गया था-
मनीषा कोइराला
ऐश्वर्या राय से पहले संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म में मनीषा कोइराला को कास्ट करना चाहते थे। दरअसल, साल 1996 में संजय लीला भंसाली ने खामोशी: द म्यूजिकल से निर्देशन में डेब्यू किया था। फिल्म में मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थीं. उनकी एक्टिंग ने सभी को प्रभावित किया. मनीषा की ये फिल्म काफी हिट रही थी. संजय लीला भंसाली पर्दे पर जादू फिर से कायम करना चाहते थे। फिल्म के लिए उन्होंने मनीषा से भी संपर्क किया था, लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई।
करीना कपूर
मनीषा कोइराला के अलावा संजय लीला भंसाली के दिमाग में करीना कपूर का नाम भी आया। उस वक्त तक करीना कपूर किसी भी फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर नजर नहीं आई थीं। ऐसे में एक फ्रेश जोड़ी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी. इसलिए संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर को भी फिल्म में लेने का प्रयास किया था। लेकिन करीना ने भी फिल्म को करने से साफ़ मना कर दिया था . दरअसल, उस वक्त करीना विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रही थीं। ऐसे में उनके लिए फिल्म के लिए समय निकाल पाना संभव नहीं था।
माधुरी दिक्षित
बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित को फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी का किरदार भी ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने कुछ कारणों से फिल्म का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया। जिसके बाद फिल्म में ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने नंदिनी का किरदार बखूबी निभाया था। यहां तक कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पुरस्कार भी जीते.

