BCCI ने लांच की स्कीम, ज़्यादा मैच ज़्यादा पैसा

फीचर्डBCCI ने लांच की स्कीम, ज़्यादा मैच ज़्यादा पैसा

Date:

जो टेस्ट क्रिकेट में पिछले 112 साल तक नहीं हुआ था उसे टीम इंडिया ने कर दिखाया, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रंखला का पहला मैच गंवाने के बाद ज़बरदस्त वापसी करते हुए रोहित सेना की नई ब्रिगेड ने लगातार चार मैचों में इंग्लैंड को पटकनी देकर एक इतिहास रच दिया। अब जब इतना बड़ा कारनामा हुआ है तो उसका इनाम भी मिलना चाहिए। दुनिया के सबसे मालदार क्रिकेट बोर्ड BCCI ने इसमें ज़्यादा देर नहीं लगाई और जो एलान किया उससे देश के सारे क्रिकेटर्स खुश हो गए.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने एलान किया कि बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट क्रिकेट इनसेंटिव स्कीम लॉन्च की है. जिसके तहत टेस्ट खिलाडियों की मैच फीस में गजब का इजाफा हुआ है. यही नहीं, खिलाड़ियों को मैच फीस के अलावा भी बोनस मिलेगा जो काफी ज्यादा होगा. लेकिन इसके लिए कंडीशन भी है और वो ये कि खिलाड़ियों को कुछ पैमानों पर खरा उतरना पड़ेगा। भाई ये कंडीशन तो बनती है.

बता दें कि टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपये है यानि प्लेइंग 11 में जगह पाने वालों को 15 लाख रुपये मिलते हैं और जो प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाते हैं उन्हें आधी मैच फीस मिलती है. अब जो टेस्ट क्रिकेट इनसेंटिव स्कीम लॉन्च की गयी है उसके हिसाब से ये फीस तो मिलनी ही मिलनी है लेकिन अब इससे ज्यादा भी रकम खिलाड़ियों को दी जाएगी. स्कीम के मुताबिक ज़्यादा मैच खेलने वालों को ज़्यादा पैसा, थोड़ा कम खेलने वालों को कम पैसा। मतलब जो क्रिकेटर एक सीजन में खेले गए कुल टेस्ट मैचों में से 75 फीसद मैचों में अंतिम 11 का हिस्सा रहेंगे उन्हें अतिरिक्त 45 लाख रुपये प्रति मैच भी मिलेंगे. वहीं 75 फीसदी मैचों में सिर्फ टीम का रहने वाले खिलाड़ियों के लिए ये रकम 22.5 लाख रुपये होगी.

इसी तरह 50 फीसदी मैचों में अंतिम 11 में रहने वाले खिलाडियों को अलग से मिलने वाली रकम 30 लाख रुपये प्रति मैच होगी वहीँ टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को अलग से 15 लाख प्रति मैच मिलेंगे. 50 प्रतिशत से कम मैच खेलने वालों पर ये स्कीम लागू नहीं होगी, उन्हें वही पुरानी मैच फीस ही मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related