Battleground Mobile India का नया सीजन 14 जुलाई से होगा शुरू, जाने पूरी डिटेल्स यहां

टेक्नोलॉजीBattleground Mobile India का नया सीजन 14 जुलाई से होगा शुरू, जाने...

Date:


Battleground Mobile India का नया सीजन 14 जुलाई से होगा शुरू, जाने पूरी डिटेल्स यहां

गेम निर्माता क्राफ्टन ने घोषणा की है कि बीजीएमआई (BGMI) प्लेयर्स नए सीजन के लिए तैयार हो सकते हैं। BGMI Season 20 के नाम के साथ, डेवलपर ने नए सीजन में आने वाली सभी अपडेट्स और बदलावों को विस्तार से बताया है। सीज़न में रैंकिंग सिस्टम, रॉयल पास रोलआउट और बहुत कुछ नया होगा।

क्राफ्टन ने बताया कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीजन 19 (BGMI Season 19) 14 जुलाई को समाप्त होगा और  नया सीजन 14 जुलाई से शुरू होगा। BGMI सीजन 20 के साथ, रॉयल पास (Royal Pass) की रैंकिंग में बदलाव होगा | क्राफ्टन का कहना है साइकल में 3 सीज़न होंगे, और प्लेयर्स को हर टीयर में एडीशनल रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। साइकल के हर सीज़न को C1S1, C1S2 और C1S3 में गिना जाएगा और दूसरे साइकल में, हर सीजन को C2S1, C2S2, C2S3 में मार्क किया जाएगा।

क्राफ्टन ने ये भी कहा की रॉयल पास (Royal Pass) सीजन 20 से शुरू होकर सीजन मंथली बेसिस आधार पर चलेगा। इसके लिए दो महीने के लिए एक रॉयल पास पर खर्च करने के बजाय, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) हर महीने एक अलग रॉयल पास जारी करेगा। BGMI का नया सीजन 14 जुलाई को सुबह 7:30 बजे IST से शुरू होगा। 

Read also: सुपरवुमेन बनीं भारत की हरलीन, सबने की तारीफ

आपको बता दे रॉयल पास (Royal Pass) एक सीजनल आईटम है जिसका इस्तेमाल केवल एक सीज़न के अंत तक ही किया जा सकता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related