Battlegrounds Mobile India free-to-play रॉयल गेम होगा। एक नई वेबसाइट – Battlegroundsmobileindia.com को लॉन्च करने के अलावा, Krafton ने कहा कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा और यह गेम “केवल भारत में” खेलने के लिए उपलब्ध होगा। Krafton ने अभी रिलीज़ की तारीख नहीं बताई है |
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को दिखाने के लिए Krafton ने YouTube, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों का नाम बदल दिया है। और खेल के लिए एक नया ट्रेलर है। ट्रेलर PUBG मोबाइल इंडिया से काफी मिलता-जुलता है, यहां तक कि गाना भी वो ही है। ट्रेलर एक खिलाड़ी को पैराशूट की मदद से उतरते हुए दिखाता है। लेकिन अभी ट्रेलर से हटकर कुछ और नहीं आया है।
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया आउटफिट और फीचर्स जैसे इन-गेम इवेंट्स से भरपूर होगा। यहां तक कि टूर्नामेंट और लीग मैच भी होंगे ।
See also: विचार चित्रण
हालांकि यह भारत के मोबाइल गेमर के लिए अच्छी खबर है, जो पिछले साल सरकार द्वारा PUBG मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के बाद से ही रिलीज के लिए तरस रहे हैं | Krafton का PUBG मोबाइल सबसे लोकप्रिय खेलों में से है।

