Bank: जल्द निपटा ले बैंक के काम, इतने दिनों रहेगा अवकाश

उत्तर प्रदेशBank: जल्द निपटा ले बैंक के काम, इतने दिनों रहेगा अवकाश

Date:

मेरठ। अगर बैंक संबंधी कोई काम है तो उसे शुक्रवार को निपटा लीजिए। इसके बाद आगामी सात दिन में सिर्फ दो दिन बैंक खुलेंगे। गणतंत्र दिवस के अवकाश के साथ 28 और 29 जनवरी को चौथा शनिवार और रविवार है। 30 और 31 जनवरी को बैंक यूनियन के आह्वान पर हड़ताल रहेगी।


बैठक के बाद कोई निर्णय होने की उम्मीद

भारतीय बैंक संघ द्वारा बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया न देने पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया है। मंगलवार को मुंबई में भारतीय बैंक संघ के साथ बैठक हुई। जिससे कुछ सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद थी, लेकिन वह ​अब 27 जनवरी तक टाल दी गई है। बैठक के बाद कोई निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में महीने के अंत के चार दिन तो अवकाश रहेगा ही। इसी के साथ 26 जनवरी का अवकाश है।

बैंक बंद रहने से एटीएम में रुपए की परेशानी

बैंक बंद रहने से एटीएम में भी रुपए की परेशानी होती है। दावा किया जाता है कि एटीएम में कैश उपलब्ध रहेगा लेकिन, आमतौर पर देखा जाता है कि जब बैंक बंद रहते हैं तो उस समय एटीएम खाली ही रहते हैं। लोग पैसे निकालने के लिए एक से दूसरे एटीएम भटकते रहते हैं। डिजिटल पेमेंट पर लोगों को लेनदेन करने को मजबूर होना पड़ता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...