T-20 WC: तस्कीन के चौके से बांग्लादेश को मिली जीत

फीचर्डT-20 WC: तस्कीन के चौके से बांग्लादेश को मिली जीत

Date:

तस्कीन अहमद की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में नीदरलैंड को नौ रन से हराया। तस्कीन ने 25 रन देकर 4 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन पर तस्कीन अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आठ विकेट पर 144 का स्कोर खड़ा किया था, नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 रन पर आउट हो गई।

तस्कीन ने पहली दो गेंद पर दोहरे झटके दे दिये। नीदरलैंड के लिए कोलिन एकरमैन ने 48 गेंद में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और मैच को रोमांचक बनाया। मीकेरेन ने 24 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 16 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। बांग्लादेश की टीम गुरूवार को सिडनी में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। वहीँ नीदरलैंड का सामना भारत से होगा।

इससे पहले बांग्लादेश की पारी में वान मीकेरेन ने पावरप्ले में ही सौम्य सरकार (14 रन) को आउट कर दिया, बांग्लादेश ने 33 रन के अंदर पांच विकेट ढेर हो चुके थे। तब अफीफ हुसैन ने 27 गेंद में 38 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया। कप्तान शाकिब अल हसन और लिटन दास सस्ते में आउट हो गये। अफीफ ने दो चौके और दो छक्के जड़े। बांग्लादेश ने नजीमुल हुसैन शंटो ने 25 रन रनों की पारी खेली. नीदरलैंड के लिए टी20 विश्व कप में पदार्पण कर रहे 19 साल के लेग स्पिनर शरीज अहमद ने शाकिब का विकेट झटका। शरीज़ ने तीन ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...