रसोई Bytes: पके केले से बनाएं कचौड़ियां, ये है रेसिपी

रसोई Bytesरसोई Bytes: पके केले से बनाएं कचौड़ियां, ये है रेसिपी

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Kachori Recipe – कचौड़ियां ज्यादातर सभी को पसंद होती है, ये कई तरीके से बनाई जाती है। इसीलिए आज हम आपको एक नया तरीका बताएंगे, जो की काफी टेस्टी है। इसे आप चाहे तो शाम की चाय के साथ बना सकते है। इस रेसिपी में हम कचौड़ियां बनाने के लिए पके केले का इस्तेमाल करेंगे। चलिए जानते है रेसिपी। 

केले की कचौड़ी सामग्री – 2 पके हुए केले, 2 कप आटा, पिसी हुई चीनी (आटा की मात्रा के हिसाब से ले ), इलायची पाउडर आधा चम्मच, आधा कप दूध, और देसी घी या फिर तेल।

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये 2 तरह के रायते, बढ़ जाएगा खाने का जायका!

केले की कचौड़ी रेसिपी (Banana Kachori Recipe) –

पहले केले को लेकर छिलका उतारें और मैश कर लें, फिर गेंहू का आटा लें और पिसी चीनी मिलाएं। चीनी के साथ ही गेंहू के आटे में इलायची का पाउडर मिला ले। अब मैश किया हुआ केला इसमें मिक्स लार ले। अगर आटे को बांधने में दिक्कत हो तो  थोड़ा सा दूध मिला लें और अच्छी तरह से मसलकर गूंथ लें। फिर आटों की लोई बना लें और कचौडियां तल लें। इसको ओर टेस्टी बनाने के लिए आप चॉकलेट सीरप डलकर भी दे सकती है। इसके अलावा, इन  कचौड़ियों को आप दो दिन तक रख सकते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related