Nakul Dubey Joins Congress: प्रियंका से मुलाकात कर नकुल दुबे हुए कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेशNakul Dubey Joins Congress: प्रियंका से मुलाकात कर नकुल दुबे हुए कांग्रेस...

Date:

बसपा प्रमुख मायावती के कभी बेहद करीबी समझे जाने वाले नकुल दूबे जिन्हें सतीश शर्मा के बाद पार्टी का दूसरा सबसे बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता था ने आज दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेता राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ पकड़ा है, कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने से पहले नकुल दूबे ने प्रियंका गाँधी से भी मुलाक़ात की। 

नकुल दूबे पेशे से सतीश शर्मा की तरह एक वकील हैं और लखनऊ महोना सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और 2007 से 2012 तक मायावती सरकार में शहरी विकास, पर्यावरण और निषेध मंत्री रहे थे। एक अधिवक्ता होने के नाते नकुल दूबे की लोगों के बीच काफी लोकप्रियता है। नकुल दूबे ने इसके बाद विधानसभा और लोकसभा के लिए कई चुनाव लडे मगर उन्हें किसी भी चुनाव में कामयाबी नहीं मिली। 

Also Read : Shivpal Wrote a Letter To The Speaker: शिवपाल सदन में बदलना चाहते हैं अपनी सीट, स्पीकर को लिखा पत्र

16 अप्रैल 2022 को बसपा प्रमुख मायावती ने नकुल दूबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया, तब से उनके सपा या कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाईं जा रही थीं। खबर यह भी थी कि नकुल दूबे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के टच में काफी दिनों से थे। कांग्रेस को भी यूपी में किसी प्रभावशाली ब्राह्मण नेता की तलाश थी।

नकुल दूबे

दरअसल 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक प्रभावशाली लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। अभी जल्द ही घोषित कांग्रेस पार्टी की टास्क फोर्स को मिले कई और कामों में से एक काम संगठन को मज़बूत करना भी है। इस टास्क फाॅर्स की प्रियंका गाँधी एक महत्वपूर्ण मेंबर हैं, ऐसा भी कह सकते हैं कि उन्हीं की निगरानी में टास्क फाॅर्स काम करेगी। अब देखना इस बात का है कि नकुल दूबे कांग्रेस पार्टी को कितनी मज़बूती प्रदान कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...