लाइफस्टाइल डेस्क। Bajre Ki Khichdi Recipe – जब भी कुछ लाइट और हैल्थी खाने का मन होता है तो ज्यादातर घरो में खिचड़ी बनाई जाती है। खिचड़ी इनती लोकप्रिय होती है की इसका त्यौहार भारत में मनाया जाता है, जिसे खिचड़ी संक्रांत कहते हैं।
आप खिचड़ी को किसी भी तरह बना सकते है, ये सब तरीको में लाजवाब ही लगती है। इसीलिए आज हम आपके लिए बाजरे की खिचड़ी की रेसिपी लाए है। इसे आप चाहे तो वीकेंड में बना सकते है।
बाजरे की खिचड़ी सामग्री
1½ कप बाजरा(रात भर भिगोया हुआ), ½ कप बिना छिलके वाली मूंग दाल (भीगी हुई), 2 बड़े चम्मच घी, 1½ छोटा चम्मच जीरा, 2-3 कटी हुई हरी मिर्च, 7-8 करी पत्ते, ¼ छोटा चम्मच हींग, 1 बड़ा प्याज कटा हुआ, कटा हुआ 1 बड़ा आलू, 1 छोटी गाजर कटी हुई, 4-5 फ्रेंच बीन्स कटी हुई, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, ¼ कप हरी मटर, 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया और 1 टुकड़ा गुड़।
बाजरे की खिचड़ी रेसिपी (Bajre Ki Khichdi Recipe)
पहले प्रेशर कुकर को गर्म करके घी डालें और फिर जीरा डालें, जीरा सुनहरा हो जाए तो उसमें हरी मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर सॉते कर लें। मसाले में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुने, फिर आलू, गाजर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद, फ्रेंच बीन्स डालकर 1 मिनट पकाएं और सब्जियों को हल्का फ्राई कर लें।
अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स करे, इसे 15-20 सेकंड भुने फिर बाजरा, मूंग की दाल, हरा मटर, हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। फिर 8 कप पानी डालकर इसे ढक्कन लगाकर 5-6 सीटियां आने दे। लीजिए तैयार है बाजरे की खिचड़ी। आप इसे गुड़ के साथ सर्व करें।
(Image/Freepik)

