सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन में मकर संक्राति मनाई जाती है, इस दिन तिल के व्यंजन बनाने के साथ ही खिचड़ी खाने का बहुत महत्व है | उत्तर भारत में लोग मकर संक्राति के दिन खिचड़ी बनाते हैं और साथ ही खिचड़ी की कच्ची सामग्री का दान भी करते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे उड़द दाल की खिचड़ी की एक नई रेसिपी, जो की खिचड़ी में लाएगी स्वाद:
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री:
चावल, उड़द की दाल, हरी मटर, गोभी, आलू , टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग, जीरा, नमक, देसी घी , और गरम मसाला।
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की विधि:
आप सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे तरीके से धो लें साथ ही दाल अच्छे से पके उसके लिए आप कुछ देर के लिए दाल भिगोकर रख दें। अब कुकर में घी गर्म करें और जीरे का तड़का लगाकर इसमे हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालें। इसके अलाव, गोभी, आलू, मटर डालकर अच्छी तरह से भुने | जब लगे की सब्जियां थोड़ी सुनहरी हो गई है तो टमाटर डालकर पका लें। फिर चावल और दाल को डाल दे साथ ही हल्के हाथ से चलाएं, ऐसा करने से चावल टूटे गए नहीं | इसमें पानी, नमक और गरम मसाला डालकर मिक्स कर दे और कुकर में तीन से चार सीटी आने का इंतजार करें। जब तीन से चार सीटी बज जाए तब गैस बंद कर कुकर को ठंडा होने का इंतजार करें। बस आपकी गर्मागर्म खिचड़ी तैयार है, इसको रायता, पापड़, अचार और सलाद के साथ सर्व करें खाने में ओर भी स्वाद आजाएगा |

