बाहुबली बसपा नेता धनंजय सिंह गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशबाहुबली बसपा नेता धनंजय सिंह गिरफ्तार

Date:


बाहुबली बसपा नेता धनंजय सिंह गिरफ्तार

जौनपुर: पूर्वांचल के बाहुबली नेता और बहुजन समाज पार्टी से सांसद रहे धनंजय सिंह को पुलिस ने जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। धनंजय सिंह पर जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल को अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को रविवार(10 मई) को देर शाम पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पचहटिया स्थित जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करारक अपहरण और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भारी पुलिस बल के साथ आवास से गिरफ्तार किया है। धनंजय सिंह के साथ ही उनके सहयोगी विक्रम सिंह नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related