Badrinath Dham: आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनेगा बदरीनाथ धाम आईओसीएल ने दिए 24.51 करोड़

उत्तराखंडBadrinath Dham: आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनेगा बदरीनाथ धाम आईओसीएल ने दिए...

Date:

देहरादून। बदरीनाथ धाम आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनेगा। आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में इसको विकसित करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी आईओसीएल आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। आईओसीएल बदरीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनाने के लिए 24.51 करोड़ रुपये की राशि देगा।

इसके तहत केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए पहली किश्त के रूप में 9.80 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की उपस्थिति में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन व केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एमयूओ पर हस्ताक्षर किए। प्रथम चरण में बदरीनाथ धाम में नदी तटबंध का काम पूरा किया जाएगा। 

Read also: Char Dham Yatra को लेकर श्रद्धालुओं में बढ़ा क्रेज,अब तक 5 करोड से अधिक बुकिंग

इसके अलावा बदरीनाथ के सभी इलाकों में वाहनों के लिए रास्ते बनाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के आसपास पुल निर्माण, मौजूदा पुल के सौंदर्यीकरण के अलावा आवास के पास ही गुरुकुल सुविधाओं की स्थापना आदि किया जाएगा।

तथा यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पीने के पानी और शौचालय भी बनाए जाएंगे। एमओयू में आईओसीएल ने 24.51 करोड़ रुपये सहायता देने की सहमति दी है। जिसका उपयोग बदरीनाथ धाम में नदी तटबंध कार्य के लिए भी किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related