बदायूं काण्ड: मृतक बच्चों के पिता ने दी जान देने की कोशिश

उत्तर प्रदेशबदायूं काण्ड: मृतक बच्चों के पिता ने दी जान देने की कोशिश

Date:

बदायूं में हाल ही में हुए डबल मर्डर मामले में मृतक नाबालिग बच्चों के पिता विनोद कुमार ने आज सुबह आत्मदाह की कोशिश की। इस खबर से इलाके में एकबार फिर सनसनी फ़ैल गयी. विनोद कुमार ने आत्महत्या की कोशिश इसलिए की क्योंकि पुलिस अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि आखिर हज्जाम साजिद ने उनके नाबालिग बेटों की हत्या क्यों की. घटना को हुए आज एक हफ्ता हो गया है , 19 मार्च को साजिद नाम के एक नाइ ने जो पीड़ित परिवार के घर के सामने गुमटी खोले हुए था घर में घुसकर बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में पुलिस की कस्टडी से फरार भी हो गया और तीन घंटे में ही पुलिस ने साजिद का एनकाउंटर भी कर दिया। साजिद के साथ गए उसके भाई जावेद ने आत्म समर्पण कर दिया है लेकिन अभी तक ये गुत्थी नहीं सुलझी है कि आखिर ये हत्याएं की क्यों गयीं?

इसी बात से निराश होकर मृतक बच्चो के पिता ने आत्मदाह की कोशिश की, ये तो समय रहते पुलिस ने विनोद कुमार को बचा लिया वरना एक और बड़ा काण्ड हो जाता और पहले से ही सवालों के घेरे में फंसी पुलिस की और फ़ज़ीहत होती. आत्मदाह की कोशिश करने वाले विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने किसे गिरफ्तार किया, किसका एनकाउंटर किया, हमें इससे कोई मतलब नहीं, हम तो बस ये जानना चाहते है कि मेरे बच्चो की हत्या करने की वजह क्या है?

बता दें कि साजिद नाम के एक नाई ने जिसके पीड़ित परिवार से अच्छे सम्बन्ध बताये जाते हैं उसने 19 मार्च की रात को विनोद कुमार के तीनों बेटों पर कातिलाना हमला किया जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी मगर तीसरा बेटा घायल होकर किसी तरह साजिद के चुंगल से बच निकला। घर वालों और मोहल्लेवालों ने साजिद को पकड़ लिया और फिर पुलिस के आने पर उसके हवाले कर दिया मगर पुलिस के मुताबिक वो गिरफ्त से फरार हो गया। मगर हैरानी तब हुई जब पुलिस ने तीन घंटे में ही पास के जंगल में साजिद का इसलिए एनकाउंटर कर दिया क्योंकि साजिद ने पुलिस पर गोली चलाई , हालाँकि साजिद ने दोनों बच्चों का क़त्ल धारदार हथियार से किया था, ऐसे में पुलिस की थियोरी पर बहुत से सवाल खड़े हुए और जांच के आदेश भी हुए। लेकिन इतने दिनों बाद भी साजिद ने बच्चों का कत्ल क्यों किया एक पहेली ही है बिलकुल वैसी ही पहेली कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related