बाबर आजम सबसे तेज 10 हज़ार टी20 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने

स्पोर्ट्सबाबर आजम सबसे तेज 10 हज़ार टी20 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने

Date:

पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज बाबर आजम ने एक और विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। बाबर आजम 271 पारियों में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज 10,000 टी20 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 285 पारियों में 10 हजार टी20 रन बनाए थे .

बाबर आजम ने कराची किंग्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए यह मुकाम पार किया. बाबर आजम कुल मिलाकर 10,000 टी20 रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी हैं और वह पाकिस्तान सुपर लीग में 3,000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। बाबर आजम ने अपने करियर में 19 टीमों के लिए टी20 मैच खेले हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 14 हजार 562 रन बनाए हैं, जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 13 हजार 159 टी20 रन बनाए हैं.

PSL में खेलते हुए बाबर आजम ने कराची किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 51 गेंदों पर 72 रन की आतिशी पारी खेली। बाबर आज़म की इस रिकॉर्ड पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था जिसके बाद वह टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के विराट कोहली अब इस सूची में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। विराट ने टी20 में 10 हजार रन 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरे किये थे। इस माइलस्टोन तक पहुँचने के लिए विराट कोहली को 299 पारियां खेलनी पड़ी थीं। बाबर आज़म के इस कारनामे के बाद विराट कोहली इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 11994 रन बना लिए हैं. टी 20 में 12 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए मात्र 6 रन और बनाने हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...