मेरठ। ढाई लाख के इनामी फरार कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल और सोनू सहगल की दस करोड़ रुपये की संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर गरजा। जिसमें एमडीएम ने अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। एमडीए के चारों प्रवर्तन जोन में अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई। ट्रांसपोर्ट नगर थाना अंतगर्त जगन्नाथपुरी में ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बददो के करीबी अजय सहगल और सोनू सहगल की दुकानों पर बाबा का बुलडोजर खूब गरजा। अजय और सोनू की सात बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई गई थी। ये दुकानें पार्क की जमीन को कब्जा कर बनाई गई थी। इसका मानचित्र भी नहीं स्वीकृत कराया गया।
Also Read : मुझे राष्ट्रपति नहीं बनना, PM – CM का सपना देख सकती हूं, अखिलेश विदेश भागने की फिराक में: मायावती
मामले में अजय सहगल का कहना है कि इसमें हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ है। जबकि एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि स्टे की मियाद समाप्त हो चुकी है। इन दुकानों की कीमत करीब दस करोड रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा जोन बी में गांव उल्देपुर में निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स में एमडीए की टीम ने सील लगा दी। इसी तरह एमडीए ने बाकी जोन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। सभी जोन में एमडीए ने चार—चार बुलडोजर उतारे हैं। इसके आदेश मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह एमडीए के उपाध्यक्ष को दिए थे। जिसके बाद से अवैध ध्वस्तीकरण अभियान में तेजी लाई गई है।
Also Read : खनन माफिया Haji Iqbal Bala पर एसआईटी और ईडी का शिकंजा कसा

