आजम खां और उनके बेटे भी लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, सपा ने जारी की टिकट

उत्तर प्रदेशआजम खां और उनके बेटे भी लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, सपा ने...

Date:


आजम खां और उनके बेटे भी लड़ेंगे विधान सभा चुनाव, सपा ने जारी की टिकट

कांग्रेस और भाजपा के बाद सपा ने भी मंगलवार को अपने प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी है।  उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रामपुर जिले से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है जिसमे यहाँ से सांसद रहे आजम खां को प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया गया है। 

Read also- आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को मिली जमानत, बोले- चुनाव लड़ूंगा, जीतूंगा, पिता की जान को बताया खतरा

वही आजम खां के बेटे, अब्दुल्ला आजम को भी स्वार टांडा से टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने मरौआ और मिलक सुरक्षित सीट से पुराने चेहरों को ही उतरा है और बिलासपुर विधानसभा सीट से प्रत्याक्षी के रूप में अमरजीत सिंह को मैदान में खड़ा किया है।  

सपा द्वारा आजम खां को रामपुर जिले से खड़ा करना एक बड़ा दाव साबित हो सकता है क्योकि आजम खां पहले ही इस सीट से सांसद रह चुके है और  इस जिले से नौ बार विधायक बन चुके है। इसके अलावा आजम खां समाजवादी पार्टी के ताकतवर नेताओ में से एक है और उनके द्वारा बेटे, अब्दुल्ला आजम खां का स्वार टांडा विधानसभा सीट से खड़ा होना भी पार्टी को फायदा दे सकता है।  

Read also- यूपी विधानसभा चुनाव : अमित शाह का मैराथन दौरा

आपको बता दे कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इन्हे प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया गया था और यह जीत भी गए थे लेकिन हाईकोर्ट ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था क्योकि उस समय इनकी उम्र पूरी नहीं थी।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related